रोशन बराल को मिला एक और सम्मान।
आज 15 अप्रैल को डोगरी संस्था जम्मू की तरफ से एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्रो रामनाथ शास्त्री सम्मान के अलावा डोगरी भाषा के आठ अध्यापकों को भी शिक्षा क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया जिनमें
ज्यौड़ियां हायर स्कैंडरी स्कूल में कार्यरत रोशन बराल को विशेष सम्मान दिया गया, सनद रहे कि ज्यौड़ियां हायर स्कैंडरी स्कूल में तीन सौ विद्यार्थी डोगरी विषय पढ़ रहे हैं जो पूरे राज्य में सबसे ज्यादा हैं। रोशन बराल पिछले तीन वर्ष से इस स्कूल में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं और हर वर्ष अच्छा नतीजा दे रहे हैं।
इसी कारण आज डोगरी संस्था जम्मू ने आज राज्य के महामहिम, राज्यपाल के सलाहकार श्री खुर्शीद अहमद गनेई द्वारा सम्मानित किया गया।