
जम्मू कश्मीर : श्रीकैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ज्योतिषाचार्य ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि रविवार 20 मार्च को शाम 04: 30 बजे पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जम्मू कश्मीर शाम लाल शर्मा जी के निवास स्थान परखु दोमाना में ‘कैलख संदेश पंचांग कैलेन्डर’ का विमोचन होगा। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर आर के सिन्हा जी
(पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित एवं कुलपति श्रीमाता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटरा जम्मू कश्मीर), प्रो. राकेश उपाध्याय जी (भारतीय विद्या के सुप्रसिद्ध अध्येता, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में भारत अध्ययन केंद्र के प्रथम संस्थापक चेयर प्रोफेसर एवंविजिटिंग प्रोफेसर, सत्य साईं यूनिवर्सिटी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस & IIMC, New Delhi),शाम लाल शर्मा जी, (पूर्व मंत्री एवं भाजपा उपाध्यक्ष जम्मू कश्मीर), शक्ति पाठक जी (आईपीएस,डायरेक्टर एसएसएफ राजभवन जम्मू कश्मीर),अभिनव शर्मा जी (वरिष्ठ अधिवक्ता एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता जम्मू कश्मीर),के के शर्मा जी(निदेशक,कृषि एवं किसान परिवार कल्याण जम्मू,नवनियुक्त रीजनल रेडक्रास सोसायटी आनरेरी सचिव (जम्मू डिवीज़न) सत पाल शर्मा एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेगें।महंत रोहित शास्त्री ने बताया कि कुछ वर्षों से लोगो को दो-दो व्रत एवं पर्वो के विषय पर असमंजस की स्थिति बन जाती है इस पंचांग कैलेंडर में व्रत एवं पर्वो के विषय में स्पष्ट रूप से जानकारी दी गई है। महंत रोहित शास्त्री ने कहा कि बड़े अध्ययन या विश्लेषण के बाद पंचांग कैलेंडर को लिखा जाता है। दैनिक जीवन में आम लोगों के लिए पंचांग बेहद उपयोगी है, पंचांग में सालभर के व्रत,त्योहारों के अलावा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी है। पंचांग की गणना से मुहूर्त, शुभ के अलावा भूत,भविष्य आदि की जानकारी बता सकते हैं। भारतीय संस्कृति में पंचांग का बड़ा महत्व है। पंचांग के प्रमुख पाँच अंग को पंचांग कहते हैं। भारतीय ज्योतिष शास्त्र के पाँच अंगों की दैनिक जानकारी पंचांग में दी जाती है। ये अंग तिथि,वार, नक्षत्र, योग, करण हैं। सूर्य एवं चंद्र के अंतर से तिथि का निर्माण होता है। हमने दस हजार पंचांग कैलेंडर प्रकाशित करने हैं और इनका नि:शुल्क वितरण किया जायेगा और कैलख संदेश पंचांग समाज का मार्गदर्शन करेगा।
दिनाँक 18/03/2022.