Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/kuldevscc/public_html/jknewsupdates.com/wp-content/themes/default-mag/assets/libraries/breadcrumb-trail/inc/breadcrumbs.php on line 254

विवाह-अन्य मांगलिक कार्यो के शुभ मुहूर्त के लिए करना होगा एक माह का इंतजार, जानिए मुहूर्त की स्थिति – महंत रोहित शास्त्री।

पंचांग के अनुसार सन् 2023 ई. में विवाह मुहूर्त इस प्रकार है :-

जम्मू कश्मीर : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरू और शुक्र तारा उदय हो एवं शुभ मुहूर्त में ही विवाह आदि मांगलिक कार्य सम्पन्न किए जाते है,इस विषय में श्रीकैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ज्योतिषाचार्य ने बताया कि विवाह एवं मांगलिक कार्यों के लिए गुरू और शुक्र तारा का उदय होना एवं शुभ मुहूर्त का होना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। सन् 2022 ई.14 दिसंबर को विवाह का अंतिम मुहूर्त था क्योंकि 16 दिसंबर पौष मास शुरू हो गया है।तदनन्तर 13 जनवरी सन् 2023 ई. तक पौष माह रहेगा।
अर्थात 14 दिसंबर सन् 2022 ई. से लेकर 13 जनवरी 2023 तक विवाह का कोई भी शुभ विवाह मुहूर्त नहीं है। पौष मास में आपको विवाह आदि मांगलिक कार्य करने से बचना चाहिए। सन् 2023 ई. 13 जनवरी के बाद ही शुभ मुहूर्त में विवाह आदि मांगलिक कार्य शुरू होंगे। सन् 2023 ई. विवाह का पहला मुहूर्त 15 जनवरी को है। पौष मास के दौरान आप सगाई आदि का कार्य यानि कि मंगनी आदि कार्य शुभ मुहूर्त में कर सकते हैं। मंगनी आदि कार्य में कोई समस्या वाली बात नहीं है।

पंचांग के अनुसार सन् 2023 ई. में विवाह मुहूर्त इस प्रकार है :-

जनवरी – 15,25,26,27,28,30 और 31.

फरवरी – 1,6,7,8,9,10,15,16,17,22,23,27, और 28.

मार्च – 1,5,6,8,और 9.

मई _ 2,3,10,11,12,13,16,20,21,22,26,27,28,29,30 और 31.

जून _ 1,3,5,6,7,8,11,12,13,23,26, 27 और 30.

जुलाई 1,2,3,6,9,10,13 ओर 14.

अगस्त 24,26,28 और 29.

सितंबर = 6,7,8,20,21,22,23,24,25 और 26.

अक्टूबर =18,19,20,21,22, 23और 26.

नवंबर= 1,6,7,9,10,14,18,19,22,23,2728,29,

दिसंबर =7और 8.

महंत रोहित शास्त्री (ज्योतिषाचार्य) अध्यक्ष श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट (पंजीकृत) संपर्कसूत्र :-9858293195,7006711011,9796293195

Editor JK News Updates

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौष मासिक शिवरात्री व्रत 21 दिसंबर बुधवार को :- महंत रोहित शास्त्री ज्योतिषाचार्य।

Tue Dec 20 , 2022
अपनी राशि के अनुसार शिव पूजा,दान एवं मंत्र जाप करें शिव की आराधना इच्छा-शक्ति को मजबूत करती है और अन्तःकरण में अदम्य साहस व दृढ़ता का संचार करती है। जम्मू कश्मीर : ज्योतिष शास्त्र के दृष्टिकोण से चतुर्दशी तिथि के स्वामी भगवान भोलेनाथ अर्थात स्वयं शिव ही हैं और हर […]

Breaking News

%d bloggers like this: